दुदही। कस्बा के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर कस्बा में शोभा यात्रा निकाली गई। अंत में क्षेत्र के साधु और संतो को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में बना श्रीराम मंदिर सनातन धर्म का गौरव है। इसकी अखंडता बनाए रखने प्रत्येक सनातन धर्मावलंबियों का नैतिक दायित्व है। शोभा यात्रा को प्रदीप शर्मा, फुलबदन कुशवाहा, उमाशंकर सोनी, सुरेश गुप्ता, दुर्गेश राय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद मंदिर परिसर से कस्बा में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सुराजी बाजार, ब्लाक मुख्याल, टैक्सी स्टैंड, खाखंड टोला, गांधी चौक, गोला बाजार, चांदनी चौक, बैंक रोड, स्टेशन बाजार आदि स्थानों का भ्रमण कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचा, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ।