फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध विहार में निकाली गई शोभायात्रा, चीवर दान में उमड़े बौद्ध भिक्षु

Sat, 11 Oct 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चीवर दान करते बौद्ध भिक्षु। संवाद 
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर स्थित भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार में शुक्रवार को चीवर दान का कार्यक्रम किया गया। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बौद्ध उपासक-उपासिकाओं का जमावड़ा लगा रहा। बौद्ध भिक्षुओं के बीच चीवर दान के साथ अन्य सामानों को दिया गया।
विज्ञापन


चीवर दान कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध विहार से हाथी-घोड़े व बुद्ध प्रतिमाओं को रथों पर सजाकर शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा में कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर सहित काफी संख्या में उपासक उपासिकाओं ने हिस्सा लिया। मंदिर मार्ग बुद्ध मय व बुद्ध के उपदेशों से गूंजायमान होता रहा। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा-अर्चना किया और विश्व में शांति और कल्याण की कामना की। यहां से यात्रा बुद्ध विहार पहुंचकर सभा व चीवर दान कार्यक्रम में तब्दील हो गया। यहां सैकड़ों की संख्या में जुटे बौद्ध भिक्षुओं के बीच बौद्ध बिहार के भिक्षु भंते महेंद्र ने चीवर, वस्त्र और अन्य सामान भेंट किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र, डा. मैनेजर यादव, पुरंदर प्रताप यादव, राजेश प्रताप राव, भंते मुलायम, डा.मनोज यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें