फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैला है तस्करों का नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास घेराबंदी के दौरान पशुओं से लदी दो पिकअप छोड़कर फरार हुए तस्करों का नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक फैला है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में संभल से लेकर गोपालगंज और सिवान तक तस्करी की कड़ियां जुड़ रही हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने 10 से अधिक पशु तस्करों को चिह्नित किया है। नेटवर्क से जुड़े संभल के एक सरगना से मिले सुराग के आधार पर पुलिस की टीमें गोपालगंज और सिवान में भी दबिश दे रही हैं। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चेकपोस्ट पर दो दिन के अंतराल में पुलिस ने घेराबंदी कर दो पिकअप पकड़ी थीं, लेकिन तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। जांच में पता चला कि एक पिकअप संभल जिले के एक सरगना के नाम पर है, जबकि दूसरी पंजाब के एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। वाहनों के पंजीकरण के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकिया टोला का नाम सामने आया।
पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक, तकिया टोला के पशु तस्कर पशुओं को सिवान जिले के बड़हरिया ले जाकर कटान कराते हैं। इस नेटवर्क के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल से पूर्वांचल होते हुए बिहार तक जुड़े हैं।
विज्ञापन

तस्कर अलग-अलग जिलों से पशुओं को पिकअप में लादकर कुशीनगर के रास्ते बिहार पहुंचाते हैं। इसके लिए जिले को तस्करी के कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संभल में नेटवर्क से जुड़े सरगना से पूछताछ और मिले सुराग के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। गोपालगंज के तकिया टोला और सिवान के बड़हरिया में पुलिस की विशेष नजर है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ अन्य टीमों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें