फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप से टकराई बाइक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गोरखपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर देवगांव हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया जा रहा है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़हरा ,बरियारपुर गांव निवासी कुलजीत राजभर पुत्र मुकेश राजभर शुक्रवार को किसी काम से देवरिया गया था। देर शाम बाइक पर सवार होकर गौरी बाजार के रामपुर चौराहा होते हुए अपने घर जा रहा था। उसके आगे मुर्गा लादने वाली एक पिकअप जा रही थी। कड़ाके की ठंड के कारण वह बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। वह हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें