फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आने से घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित लतवा बाजार मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पुल के समीप अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सेवरही निवासी रमाशंकर कुशवाहा (50) तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग स्थित ससुराल में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाजार से रमाशंकर पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल के समीप अनियंत्रित अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रमाशंकर को इलाज के लिए एनएचएआई के एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें