फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्ट्रांग रूम परिसर के बाहर मिला सेवानिवृत्त परिचालक का शव

Mon, 08 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। रविवार की रात हाटा नगर के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला। बताया जा रहा है कि वह परिवहन निगम के सेवानिवृत्त परिचालक थे। जिस जगह पर शव मिला, उसी परिसर के अंदर नगर निकाय चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
रविवार की रात करीब 9:30 बजे हाटा नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को एंबुलेंस से हाटा सीएससी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हाटा नगरपालिका क्षेत्र के रधिया देवरिया के रहने वाले स्वामीनाथ के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह दोपहर के समय हाटा में दवा लेने के लिए गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग हाटा पहुंचे।
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सटीक जानकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें