रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना घाट टोला के पास घाघी नदी में शुक्रवार की शाम 40 वर्षीय एक युवक का शव मिला। कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर गांव के बोधापट्टी टोला निवासी झोटिल चौहान (40) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे से उनका पता नहीं चल रहा था। देर शाम एसओ चंद्रभूषण प्रजापति पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झोटिल के दो पुत्र हैं। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद