फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठगी के शिकार लोगों के 5.50 लाख रुपये बरामद

Sat, 26 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। ठगी की शिकार महिला समेत दो लोगों के 5.50 लाख रुपये साइबर सेल की सक्रियता से शुक्रवार को 48 घंटे में बरामद हो गए। पुलिस ने यह रकम ठगी के शिकार लोगों के खाते में वापस भेजवा दी। कुशीनगर साइबर सेल के प्रभारी मनोज कुमार पंत ने शुक्रवार की देर शाम बताया कि साइबर ठगी की शिकार एक महिला से 4.80 लाख रुपये खाते से गायब हुए थे। इसके अलावा पटहेरवा थाना क्षेत्र के धनहां जौरा बाजार निवासी रमेश राय ने क्रेडिट कार्ड से 70,990 रुपये ठगी की शिकायत एसपी के सामने दर्ज कराई थी। रकम वापस मिलने पर उन लोगों ने एसपी धवल जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें