फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रजबाहा में मिला शख्स का शव

Wed, 21 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। कस्बे के सुभाष चौक से होकर बहने वाले कप्तानगंज रजबाहा में बुधवार को 50 वर्षीय एक शख्स का शव बहता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
कप्तानगंज रजबाहा में सुभाष चौक और किसान चौक के बीच पानी में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखा। आसपास के लोग वहां जुट गए। उन्हीं में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ विनय कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज संदीप यादव मौके पर पहुंचे। शव को रजबाहा से बाहर निकलवाए। शिनाख्त न हो पाने की वजह से उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। लोगों ने बताया कि शव पहले सुभाष चौक के पास स्थित पुलिया में कुछ समय पहले फंसा था। उसके बाद धीरे-धीरे पानी के साथ बढ़ता हुआ कुछ दूर आगे जाकर किनारे लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि उस व्यक्ति की मौत एक दिन पहले हुई है। वह चेक शर्ट और काला पैंट पहना हुआ था। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष लग रही है। वह महराजगंज जनपद से बहकर आया हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें