कुकर्म के आरोपित युवक को जेल भेजा गया
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात में 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के आरोपित युवक को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मंगलवार की रात में ही पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।
कप्तानगंज के प्रभारी एसओ श्रवण कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की रात में शिकायत मिली कि बालक को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। देर रात बालक घर लौटा तो परिवार के लोगों को आपबीती बताई। रात में ही सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में पॉक्सो एक्ट व अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई उमेश यादव, सोमदेव यादव, सत्यम पांडेय, अनिल कुमार, दीपक यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।