फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान नृसिंह शोभायात्रा में खूब उड़ाए रंग-गुलाल

Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में भगवान श्री नरसिंह की निकाली गई शोभा यात्रा में शमिल  हिन्दू जनमानस, सामाजिक कार्यकर्
विज्ञापन
पडरौना। होली पर शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से बुधवार को आरएसएस की तरफ भगवान नृसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। शामिल लोगों ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए। एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे शहर जूनियर हाईस्कूल परिसर में आरएसएस के स्वयं सेवक एकत्र हुए। वहां विधि-विधान से भगवान नृसिंह की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद शहर में शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के कसेरा टोली, शिवाला चौक, लोहिया हाता, जटहा मोड़, छूछिया गेट, तिलक चौक, सेंट्रल बैंक रोड, नौका टोला रोड होते सुभाष चौक के रास्ते पुनः जूनियर हाईस्कूल परिसर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
आरएसएस के जिला प्रचारक अभय ने कहा कि भगवान श्रीनरसिंह की शोभा यात्रा के जरिए समाज में एकता, भाईचारा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया है। आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कार्यवाहक पंकज, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, नगर संघ चालक प्रेमचंद, नगर कार्यवाहक दीनानाथ, रामाश्रय गौतम, प्रदीप चाहाड़िया, अमरदीप बरनवाल, अजय सिंह, डॉ. धनंजय मिश्र, सुनील गुप्ता, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें