रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल में शनिवार की शाम काम करने के दौरान चेन टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चीनी मिल में रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज के रहने वाले रामवेलास (45) कारखाना में काम कर रहे थे, काम करने के दौरान अचानक उनके उपर लोहे का चेन टूटकर गिर गया। चेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूर को लेकर सीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।