फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीराम महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

Sat, 21 Mar 2026 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महुली में कलश यात्रा
विज्ञापन
महुली। कस्बे के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार को कलश यात्रा से शुरुआत हुई। क्षेत्र के हजारों लोग इस कलश यात्रा में शामिल हुए। भगवान राम, लक्षण, माता सीता और हनुमानजी की शोभा यात्रा के साथ ही भगवान के जयकारों से पूरा महुली क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के महंत बाबा गौतम दास ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में वृंदावन से आई सुमन किशोरी और अयोध्या धाम से रामलीला के कलाकारों द्वारा रात्रि में भगवान राम का सजीव चित्रण किया जाएगा। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य रामनरायण धर द्विवेदी, यजमान उमेश चंद्र मद्धेशिया, राजू झा, अजय भंडारी, चंद्रहास तिवारी, हिमांशु द्विवेदी, संचित द्विवेदी, मनमोहन चौबे, इंद्रभान यादव आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें