फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्पदंश से किशोरी की मौत

Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी को एक सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मठिया बुजुर्ग निवासी रविंद्र गुप्ता की पुत्री सरस्वती (16) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर में भोजन पका रही थी। उसी दौरान उसे किसी सर्प ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव के सहयोग से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को घर लाकर शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें