चार दिन पूर्व इंस्पेक्टर ने आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर दबिश दी और आरोपी को थाने पर भेजने को कहा। इसकी जानकारी जब प्रेमी जोड़े को हुई तो किशोरी ने अपना छह मिनट 27 सेकेंड का एक वीडियो वायरल कर दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में किशोरी कह रही है कि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वे दोनों नाबालिग नहीं हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। किशोरी ने मुख्यमंत्री से भी धर्म परिवर्तन खुद की मर्जी से स्वीकार करने और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें: सड़क की पटरियों पर दुकानदारों, ठेले वालों का कब्जा, राहगीर परेशान
चेतावनी भी दी है कि ज्यादा परेशान करने पर दोनों खुदकुशी कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। वहीं, पुलिस कानून का हवाला देते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है।
रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि किशोरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह तथ्यहीन है। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ 16 मई को अपहरण का केस दर्ज किया गया है। रिश्तेदार के घर आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस को जाति-धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस कानून का पालन कर रही है। किशोरी का पिता बार-बार एसपी कार्यालय जा रहा है। दोनों आकर थाने पर अपना बयान दर्ज करा दें।