फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नहर में कूदे युवक को युवकों ने बचाया

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के अवैध संबंधों से परिवार में हो रही कलह से परेशान था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक चटगांव पुल के पास गंडक नहर में कूद गया। वहां खड़े तीन युवकों ने तत्परता दिखाकर डूब रहे युवक को नहर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से दुदही सीएचसी में भर्ती कराया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक 30 वर्षीय युवक शुक्रवार की सुबह 10 बजे चटगंवा पुल पर पहुंचा। उसने पुल के पास साइकिल में ताला लगाकर चप्पल निकाली और नहर में कूद गया। उसे डूबते देखकर वहां मौजूद बांसगांव जमुआन निवासी शरीफ, पृथ्वीपुर निवासी दीपक यादव और धुसा टोला निवासी संदीप यादव तत्परता दिखाते हुए नहर में कूद गए। कुछ देर में ही डूब रहे युवक को बाहर निकाल लिए।
विज्ञापन

डूब रहे युवक ने डूबते समय पानी पी लिया था। युवकों ने उसका पेट दबा कर पानी बाहर निकाला। करीब आधे घंटे बाद युवक होश आया तो अपना नाम, पता बताते हुए पुनः नहर में फेंकने की गुहार लगाने लगा। सूचना पर पहुंचे विशुनपुरा थाने के सिपाही अभिषेक यादव ने एंबुलेंस से युवक को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची मां ने बताया कि पिता का एक महिला से अवैध संबंध हो गया है। इसको लेकर हर दिन घर में विवाद हो रहा है। उसके तनाव में आकर इसने यह कदम उठा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें