दो वर्गों के बीच मारपीट, एक युवती घायल
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के बिचला टोले पर सोमवार की देर शाम दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से राजेंद्र गुप्ता की 20 वर्षीय पुत्री आरती गुप्ता घायल हो गई।
अहिरौली बाजार थाने के ग्राम जगदीशपुर में देर शाम दो वर्गों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों के समर्थन में गांव के अन्य लोग भी आमने सामने हो गए। मारपीट में 20 वर्षीय युवती घायल हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो हेड कांस्टेबल मनीष राय एवं अलीम खान घटनास्थल पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि रविवार को भी दूसरे वर्ग के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट किया था, लेकिन इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस संबंध में एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला सज्ञान में है लेकिन तहरीर नही मिली है।