तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा निवासी एक बुजुर्ग अचानक गिरे जर्जर दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए परिजन उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र डिबनी बंजरवा निवासी विक्रम प्रसाद (65) बृहस्पतिवार को अपने खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे। उसी दौरान खेत के बगल में बने मुर्गीफार्म का जर्जर हो चुका दीवार अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। इसके चपेट में आने से विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उनहें सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।