जिले में एक कोरोना संक्रमित
पडरौना। शनिवार को जिले में कोरोना का केवल एक ही मामला आया। देर शाम 966 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 965 की रिपोर्ट निगेटिव रही। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या 5683 हो गई है जिसमें से 5604 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 61 लोगों की अब तक मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 301734 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। शनिवार को 1294 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। देर शाम 966 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 965 की रिपोर्ट निगेटिव रही जबकि केवल एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। इसके अलावा शनिवार को तीन लोग स्वस्थ भी हुए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5683 और ठीक होने वालों की संख्या 5604 हो चुकी है। इसके अलावा 61 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि जिले में कुल संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.60 प्रतिशत व मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग की सलाह दी गई है।