पुलिस लाइन में शनिवार को 2016 बैच के आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरक्षी दिनेश यादव बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। मुंह से झाग निकलता देख साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल सूचना दी। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
पुलिस लाइन में तैनात वर्ष 2016 बैच के आरक्षी दिनेश यादव शनिवार को अपने बैरक में बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाए गए। साथी पुलिसकर्मियों ने जब देखा तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक सिपाही दिनेश यादव मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिकरीकोल गांव के निवासी थे। वह 2016 बैच के आरक्षी थे और वर्तमान में कुशीनगर पुलिस लाइन में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मौत के सही कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।