डीएम आवास कैंपस में निकले कोबरा को पकड़ कर लेजाते ।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। डीएम के आवास पर शनिवार की शाम कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा।
जिला मुख्यालय स्थित डीएम महेंद्र सिंह तंवर के आवास पर उस समय हड़कंम मच गया, जब शनिवार शाम को उनके आवास में कोबरा दिखाई दिया। आवास पर मौजूद कर्मियों शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पडरौना रेंजर विभाग के कर्मियों के साथ स्नैक मैन सुशील मिश्रा के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने उसे लोहे के बने उपकरण के जरिए रेस्क्यू कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और उसे शाहपुर के जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में रेंजर अशोक यादव ने कहा कि कोबरा सांप को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित शाहपुर के जंगल में छोड़वा दिया गया है। संवाद
डीएम आवास कैंपस में निकले कोबरा को पकड़ कर लेजाते ।स्रोत-सोशल मीडिया