फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खतौनी में सुधार के लिए चलेगा अभियान

Sun, 18 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजस्व ग्रामों में खतौनी में खातेदार, सह-खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों के सुधार के लिए दो माह का रोस्टरवार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 15 मार्च तक छह चरण में चलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का गांव में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर हलका लेखपाल ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर भूमि प्रबंधक समिति एवं ग्रामवासियों/खातेदारों की उपस्थिति में खतौनी (खपू-3) में दर्ज अंशों को पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान जिन खातेदारों/सह-खातेदारों के अंश में त्रुटि पाई जाएगी, उनके सही अंश दर्ज कराकर सहमति स्वरूप हस्ताक्षर अथवा अंगूठा निशान लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें