फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांड़ ने पटककर दिव्यांग को मार डाला, मचा कोहराम

Mon, 15 Dec 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सालिक। फाइल फोटो
विज्ञापन
पडरौना। शहर के कन्नौजिया वार्ड पूर्वी मोहल्ले में सांड़ ने हमला कर 50 वर्षीय दिव्यांग सालिक चौधरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से सांड को भगाया। घायल सालिक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कन्नौजिया वार्ड पूर्वी मोहल्ला निवासी सालिक चौधरी रविवार सुबह करीब सात बजे दरवाजे के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आया हिंसक सांड़ उन्हें पटक कर मारने लगा। इसे देख परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से लाठी डंडे से सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल सालिक को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सालिक के दो बेटे 23 वर्षीय शेरू चौधरी, 20 वर्षीय गोलू और 15 वर्षीय बेटी गौरी है। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। शहर में घुमंतू सांड़ का आतंक पहला नहीं है। इसके पहले भी सांड़ स्कूटी और बाइक सवार पर हमला कर घायल कर चुके हैं। यही नहीं बीते सितंबर में जटहां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा माघी कोठिलवा में एक साड़ ने हमला कर 11 लोगों को घायल कर दिया था।
इनमें से पांच लोगों के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जबकि गंभीर रूप से घायल तुफानी गोंड, सूरज चौहान और दूधनाथ चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहां के लोगों ने बताया कि रात में सांड़ लोगों के घर के दरवाजे पर पहुंच कर फाटक पर धक्के मारने लगता था। जब कई लोग जुटकर लाठी-डंडा चलाते तो भागता था।
विज्ञापन

इसके अलावा 13 दिसंबर को फाजिलनगर-समउर मार्ग स्थित अमवां गांव के पास सड़क किनारे लड़ रहे दो सांड़ में से एक सांड़ अचानक सड़क पर आग गया। उसको बचाने के चक्कर में उधर से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौजूद लोगों ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज हुआ। नगर पालिका परिषद समेत पशु पालन विभाग इनको पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के लिए गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें