फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधी रात में गिरी दो मंजिला मकान की छत, दो युवक घायल

Sun, 27 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोटवा गांव में बारिश के कारण गिरे मकान को देखते लोग।संवाद
विज्ञापन
बाल-बाल बचे परिवार के अन्य सदस्य
विज्ञापन

भोजन करने के बाद कमरे में सो रहा था पूर्व प्रधान का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदरपुर। कप्तानगंज क्षेत्र के कोटवा गांव में बारिश की वजह से एक पूर्व प्रधान का दो मंजिले मकान की छत आधी रात को गिर गई। मकान में सो रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बचे। घायलों का इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
कप्तानगंज ब्लॉक के कोटवा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामआशीष यादव का दो मंजिला मकान है। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते रात करीब एक बजे दो मंजिले मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कमरे में सो रहे अभय यादव और आदित्य यादव घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों घायलों को कप्तानगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को राजस्व टीम पहुंची और घरवालों से इसकी जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें