तमकुहीरोड। पिपराघाट के गोलाघाट में बांसी नदी पर 25.70 करोड़ रुपये की लागत से पक्का पुल बनाया जाएगा। शनिवार को देवरिया के सांसद शशांक मणि और तमकुहीराज के विधायक असीम कुमार ने नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
पुल बनने से नदी के दोनों तरफ बसे गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे छात्रों, किसानों और स्थानीय लोगों को विशेष लाभ होगा। बांसी नदी पर एप्रोच मार्ग के साथ छह पायों वाले पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
वर्ष 2011 में लोक निर्माण विभाग, कुशीनगर की ओर से यहां राजपुर बगहा, राजपुर खास, जोगनी, इमिलिया टोला और तीनटोलिया के लोगों की सुविधा के लिए पीपे का पुल बनवाया गया था।