फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांसी नदी पर बनेगा पुल, जल्द होगा सर्वे

Mon, 22 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के गोला घाट के पास बांसी नदी पर जल्द पक्का पुल का निर्माण होगा। इसके लिए तहसील प्रशासन को पुल निर्माण के लिए उपयोग होने वाली भूमि का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोग काफी समय से गोला घाट पर बांसी नदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। पुल नहीं होने से लोगों को नाव से नदी पार करना पड़ता था। वाहन चालकों के करीब तीन किलोमीटर लंबी दूरी तय करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर बांसी नदी पर पुल बनाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन

शासन ने उप परियोजना प्रबंधक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि पुल निर्माण के लिए उप परियोजना निदेशक ने तहसील क्षेत्र के पिपरा गोला घाट के पास बांसी नदी पर पुल निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है।
तहसील प्रशासन को भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के भूमि का मापन, क्षेत्रफल व अनुमानित मुआवजे की धनराशि आदि की जानकारी जुटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें