फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे लाइन के किनारे पुलिस ने बरामद किया शव

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित बंजारी पट्टी गांव स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक रेल पुल के आगे एक व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने खड्डा पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मृतक अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर काली पैंट थी। शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुमान लगाया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें