फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 26 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-परतावल मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पिपराइच सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर माफी निवासी रोहित कन्नौजिया उर्फ गोलू (28) कुछ दिनों से गोरखपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह गोरखपुर से मजदूरी कर बृहस्पतिवार को देर रात बाइक से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अवरही कृतपुरा अपने ससुराल जा रहा था। उसकी पत्नी सुष्मिता देवी वहीं पर थी। अभी वह पकड़ी चौराहे के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार लेकर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जगदीशपुर बरडीहा पीकेट पर मौजूद सिपाही पहुंच गए और लोगों की मदद से निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की टककर से बाइक सवार की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें