फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बदमाशों ने सर्राफ को असलहे के बट से पीटा

Sat, 26 Apr 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के वार्ड नंबर 25 इंदिरा नगर में रहने वाले सोने चांदी के कारोबारी के घर में दिन दहाड़े घुसे बदमाशों ने असलहे के बट से वार कर लहुलूहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। वह अपना चेहरा गमछे से ढके थे। घायल सर्राफ को हाटा सीएचसी से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सर्राफा ने बताया कि दो बाइक से असलहा से लैश बदमाश आए थे। पुलिस की जांच में एक व्यक्ति से जमीन से विवाद चलता है, एक दिन पूर्व पैमाइश भी हुई थी। पुलिस प्रथम दृष्टिया इसी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि सीसी टीवी फुटेज में मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी हैं, लेकिन भागते समय उनके हाथ में कुछ नहीं दिख रहा है। हाटा नगर के वार्ड नंबर 19 के मूल निवासी राजेश वर्मा वार्ड नंबर 25 में एक किराए के मकान में परिवार सहित रहते है। यहां से कुछ दूरी पर अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद वह अपने किराए के मकान पर मौजूद थे। इस दौरान दो बाइक से छह की संख्या में बदमश उनके घर में दाखिल हुए और मारपीट शुरू कर दिया। चेहरा ढका होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाए। घायल राजेश वर्मा ने बताया कि घर में घुसते ही बदमाशों मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों में कट्टे से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली तो एक बदमाश ने कट्टे के बट उनके सर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें