उस वक्त लड़के के घर वाले खेत में गए थे। उसने घर में दुष्कर्म किया। लड़की रोती चिल्लाती घर पहुंची। मां ने बच्ची से पूछा तो अपनी भाषा में उसने पूरी बात बताई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ श्रद्धा शुक्ला राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक नियुक्त, खुशी की लहर
शाम 7 बजे दादी बकरी चराकर लौटीं, एवं अन्य परिवार वाले बाजार से लौटे तो महिला ने घटना क्रम परिजनों को बताया। फिर परिजनों ने रात्रि 9 बजे डायल 112 को सूचना दिया। डायल 112 पुलिस पहुंची। मामला जानने के बाद थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई।
बच्ची को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। बच्ची की दादी की तहरीर पर आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।