फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। वर्षों से पिच रोड पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे बरवा पुर्दिल गांव के लोगों ने शनिवार को अर्धनगभन होकर प्रदर्शन किया। पानी में खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने कहा कि आए दिन राहगीर इस गंदे पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बार-बार कहने के बाद भी ध्यान नहीं देते हैं। बरवा पुर्दिल, विशुनपुरा ब्लाक के ढोरही जड़हा गांव का टोला है। सूर्यनगर से रामकोला जाने वाला पिचरोड बरवा पुर्दिल से होकर गुजरता है। गांव में ही संचालित एक मदरसा के समीप रोड में बने गड्ढों में हमेशा पानी जमा रहता है। आने-जाने वाले राहगीर गड्ढे में अक्सर गिर जाते हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। शुक्रवार को इस गांव के परवेज आलम पानी में गिर गए और उन्हें चोट लग गई। इनके अलावा इसराफिल, अफजल, तारिक, फरहान, रौशना, नूरसबा, चानतारा सहित कई लोग परेशान हैं। शनिवार को सनवर, फारुख, समशुल, कलामुद्दीन, रेयाज आदि ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करने वालों ने जल्द निजात की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें