कुशीनगर। अपने परिवार की माली हालत सुधारने के लिए सऊदी अरब में कमाने गए तूफानी शर्मा नाम के एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई है।
सूचना मिलने के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव अभी घर नहीं पहुंचा है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अन्हारीबारी गांव के निवासी तूफानी शर्मा (45) आठ साल से सऊदी अरब में वाहन चालक का काम करते थे। शुक्रवार को वह कंपनी के काम से वाहन लेकर कहीं जा रहे थे कि सुबह तकरीबन दस बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना उनके साथ सऊदी अरब में काम करने वाले लोगों ने परिवार के लोगों को दी। मौत की खबर आने के बाद से ही तूफानी के घर में मातम छा गया है। परिवार के लोग उनका शव आने का इंतजार कर रहे हैं। तूफानी के परिवार में वृद्ध पिता रामवृक्ष, दो बेटे, दो बेटियां और पत्नी हैं। तूफानी की मौत से परिवार सदमे में है।