फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयों की रोशनी से गांव और कस्बे जगमगाए

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाली दीपावली गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। शाम होते ही ऐसा लग रहा था मानो तारे जमीं पर उतर आए हों। शहर हो या गांव, हर कोना दीयों की रोशनी में नहाया हुआ था। मकानों और प्रतिष्ठानों पर रंगबिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम को विधि विधान से लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई और दाप प्रज्वलित किये गये। इसके बाद बच्चों ने पटाखे जला दीपावली की खुशी मनाई।
विज्ञापन

इसके पहले बुधवार को छोटी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों में दीप जलाए गए और बच्चों ने पटाखे फोड़ छोटी दीपावली की खुशियां मनाई। गुरुवार को वह पटाखों के धूमधड़ाके के बीच दीपावली मनी। दीपों का पर्व दीपावली मंगलवार को धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया था। धनतेरस को शुरू हुई खरीदारी दीपावली को भी जारी रही। बाजारों में गुरुवार की शाम तक खरीददारी होती रही। मिठाई, कपड़े, टीवी, फ्रिज, एलसीडी जैसे अनेक इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीद होती रही। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुएं भी खरीदी। गुरुवार को सुबह से ही बाजार में लोगो की भीड़ देखने को मिली। बच्चों के संग परिवार के लोग मार्केट में तरह तरह के समान खरीदते नजर आए। नए कपड़ों की खरीद के लिए कपड़ोंकी दुकानों पर भीड़ नजर आई। बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीदने को उत्सुक दिखे तो युवा नए माडलों के कपड़ो की खरीद मे दिलचस्पी लेता नजर आया। शहर में सड़कों की पटरियों पर सजी दुकानों में लक्ष्मी, गणेश, हनुमान और शिव पार्वती आदि की मूर्तियां बिक रही थीं तो इनके साथ ही मिट्टी और प्लास्टर आॅफ पेरिस के खिलौने भी लोगों को लुभा रहे थे। पटरियों पर लगी दुकानों से दीया, कोसा आदि भी बिक रहा था। शाम के समय लोग मूर्तियों के साथ दीया आदि भी खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें