फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट की वेबसाइट हैककर पाकिस्तान का झंडा लगाया

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता श्रीकांत मिश्रा के एक ट्रस्ट की वेबसाइट को हैक करके हैकर ने उस पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता श्रीकांत मिश्रा का संत संकल्प धर्मादा नाम से एक ट्रस्ट है। सोमवार को ट्रस्ट की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। उस पर प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी लगा दिया गया है। श्रीकांत मिश्र ने सेवरही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले तो थानेदार ने उनकी तहरीर नहीं ली। बाद में सीओ के कहने पर थानेदार ने तहरीर रिसीव किया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार यादव के मुताबिक यह मामला प्रथम दृष्टया साइबर क्राइम से संबंधित है, मामले की जांच की जा रही है। उधर, इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें