फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्ची की मौत

Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मैनपुर दीनापट्टी गांव के मुसहर टोली में रविवार को एक बच्ची की डायरिया से मौत हो गई। गांव के सुखल मुसहर के तीन साल की बेटी कितबिया शुक्रवार को उल्टी दस्त से पीड़ित थी। परिवार के लोग उसे लेकर कसया सीएचसी पहुंचे। सीएचसी से उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल से ठीक होकर वह शनिवार को बच्ची घर आ गई। रविवार को सुबह उसकी हालत बिगड़ से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सीएचसी कसया के अधीक्षक डॉ. आफताब हुसैन टीम लेकर गांव में पहुंचे। स्वास्थ्य टीम ने कई बच्चों का चेकअप किया। अभिभावकों को बचाव के लिए निरोधक उपाय बताए गए। इस गांव में उल्टी-दस्त से कुछ दिनों पूर्व दो लोगों की मौत हो गई थी। कई बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों को बचाव के तौर तरीकों, उपचार आदि की जानकारी दी थी। सीएचसी कसया के अधीक्षक डॉ. आफताब हुसैन का कहना है कि बच्ची को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन उसे घर लेकर चले गए। गांव में उल्टी-दस्त को और मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें