फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने वेतन के लिए अधिकारियों को घेरा

Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भूख, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की दवाई की चिंता से ग्रसित पडरौना चीनी मिल के मजदूरों ने बृहस्पतिवार को मिल के अधिकारियों को घेरकर अपनी पीड़ा कही तो मौके पर प्रशासनिक और पुुलिस के जवान पहुंच गए। मजदूरों की समस्या से भावुक हुए एसडीएम ने एक दिन का समय मांगा है। मजदूरों का कहना है कि वे अपने हक के लिए किसी हद तक जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

पडरौना की चीनी मिल दो वर्षों से बंद चल रही है। वर्तमान में भी चीनी मिल में 118 मजदूर कार्यरत हैं। मजदूरों के अनुसार इन्हें नवंबर 2012 से वेतन नहीं मिल रहा है। अब तक किसी तरह से चला, लेकिन अब फांकाकसी शुरू हो गई है। एक मजदूर की मौत रुपये के अभाव में दवा नहीं होने से हो गई। दूसरे मजदूर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। चीनी मिल के मजदूर बताते हैं कि एक मजदूर की पत्नी पडरौना के एक नीजी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है। बृहस्पतिवार को वे सहयोग के लिए आए थे, लेकिन खाली हाथ मजदूर उनकी मदद करने में लाचार रहे। बेवस मजदूरों की पीड़ा आज सतह पर आ गई और वे किसी भी हद तक जाने के लिए उतारू हो गए। मजदूरों का कहना है कि दशहरे और दिवाली की तरह होली का त्योहार पर भी हाथ खाली हैं। बच्चों की पढ़ाई बंद होने के कगार पर है तो परिवार की दवाई भी नहीं हो पा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सचिन कुमार सिंह ने एक दिन की मोहलत मंागी है। शुक्रवार दोपहर के बाद मजदूर फिर अंादोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें