फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने क्ले माडलिंग का गुर सीखा

Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय ने शैक्षिणक और सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत बुधवार को क्ले माडलिंग वर्कशाप का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कई स्कूल के 60 छात्र प्रतिभाग किए।
विज्ञापन

गोरखपुर के मूर्तिकार तथा प्रशिक्षक अरविंद कुमार प्रजापति ने विद्यार्थियों को क्ले माडलिंग का गुर सिखाया। प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को मूर्ति कला निर्माण की प्रतियोगिता हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। फूलमती देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्रा नीतू को प्रतियोगता में पहला स्थान और सर्वेश कुमार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुशीनगर के छात्र मनीष को तीसरा और धीरज कुमार, रेखा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्राप्त करते उप निदेशक संस्कृति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति रुचि जगाने में कार्यक्रम बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। संग्रहालय प्रभारी धनंजय कुमार राय, अमित कुमार द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान सुरेंद्र पांडेय, प्रभुनाथ सिंह, मानवेंद्र सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें