फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका सुहेल काv

Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के मुगलपुरा छावनी से सोमवार को अगवा हुए सुहेल नाम के छात्र का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में अपहृत बालक के परिवारीजनों से सोमवार तक दस लाख रुपये जुटाकर रखने को कहा था। उस दिन से ही पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके तहकीकात में जुटी हुई है। अपहृत छात्र के परिवारीजन बुधवार को भी इस इंतजार में रहे कि कहीं किसी माध्यम से सुहेल का पता चल जाए। लेकिन शाम तक न तो अपहरणकर्ताओं का फोन आया और न ही सुहेल का कोई पता चल सका।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के मुगलपुरा छावनी निवासी कासिम अंसारी सऊदी अरब में रहकर सिलाई करते हैं। अपने तीन बेटों शहनवाज अंसारी, जावेद अंसारी, सुहेल अंसारी और पुत्रियों बेबी एवं रोजी में से बेबी की शादी उन्होंने कर दी थी। शहनवाज केवलछपरा में पेंटिंग का कार्य करते हैं, जबकि जावेद चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग कर रहा है। सुहेल दसवीं और रोजी आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं।
बताया जाता है कि कासिम अंसारी की पत्नी नजबुन निशा के मोबाइल पर सोमवार को दो बार फोन आया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। तीसरी बार फिर फोन आया। परिवारीजनों के मुताबिक फोन करने वाले ने सोलह वर्षीय सुहेल को अगवा करने की बात बताते हुए दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। तभी से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि, तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करके तहकीकात में जुट गई है। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम सुहेल की तलाश में बुधवार को भी लगी रही लेकिन शाम तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए बुधवार तक दस लाख रुपये जुटाकर रखने को कहा था। लेकिन न तो अपहरणकर्ताओं का कोई फोन आया न ही सुहेल की खबर आई। परिवारीजन ही नहीं मुहल्ले के लोग भी सुहेल की सलामती को लेकर चिंतित दिख रहे थे। उनका पूरा दिन सुहेल की वापसी अथवा उसके किसी सुखद संदेश के इंतजार में गुजरा। इस संबंध में पडरौना कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह का कहना था कि इस मामले में अभी कोई सफलता नहीं मिली है। अपहरणकर्ताओं का दोबारा फोन भी नहीं आया। अपहृत छात्र के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मामले की तह तक जाने में पुलिस और एसओजी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें