फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी किशोरी को मछुआरे ने बचाया

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। बुधवार को नारायणी नदी में आत्महत्या के लिए कूदी किशोरी को नदी में मछली मारने वाले ने बचा लिया। नदी के किनारे नया साल मनाने पहुंचे लोगों ने मछुआरे को शाबाशी दी और किशोरी को उसके घर भेजा।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के निवासी सुरेश निषाद नित्य की भांति बुधवार को भी अपनी नाव से नारायणी नदी में मछली मारने के लिए गए थे। वह छितौनी-बगहां रेल व सड़क पुल के पास ही थे, तभी उन्होंने पुल से एक किशोरी को नदी में कूदते देखा। नदी में कूदने के बाद किशोरी हाथ-पांव चलाने लगी। जब तक सुरेश किशोरी के पास पहुंचते तब तक वह डूब चुकी थी। लेकिन सुरेश ने साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगा दी। नदी की धारा के अंदर से उन्होंने किशोरी को बाहर निकालने में सफलता पा लिया। सुरेश के इस साहसिक कार्य के लिए लोगों ने सुरेश को धन्यवाद दिया। किशोरी के आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ देर बाद किशोरी के गांव के लोग किशोरी को उसके घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें