फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बीते दिनों कसया क्षेत्र में बसपा नेता के काफिला में शामिल लग्जरी गाड़ी की चपेट में आने से सेवानिवृत्त चिकित्सक की मौत की घटना में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बसपा नेता संगम मिश्रा पर संवेदनहीनता का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

27 दिसंबर को बसपा नेता के काफिले में शामिल एक गाड़ी की चपेट में आने से पिपरा तिवारी निवासी और बाइकसवार सेवानिवृत्त चिकित्सक रामनारायण तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी चिकित्सक की पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसा से नाराज लोगों ने रास्ता जामकर प्रदर्शन किया था। तब आरोप लगा था कि बसपा नेता संगम मिश्रा के काफिला में शामिल वाहन से यह हादसा हुआ था। हालांकि, संगम मिश्रा ने इससे इनकार किया था। बाद में पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज किया। इसी मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर कुछ लोग सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे। इन लोगों ने प्रदर्शन करके नारेबाजी की। इस दौरान अंकित दीक्षित ने आरोप लगाया कि हादसा बसपा नेता संगम मिश्रा के काफिला में शामिल गाड़ी से हुआ था। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद बसपा नेता का पीड़ित के घर जाकर संवेदना नहीं व्यक्त करना उनकी संवेदनहीनता का परिचय है। सूर्यांश शाही ने कहा कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई करके गाड़ी को बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरने में सुशील शर्मा, कन्हैया राय, इरफान, शशि प्रताप, धर्मेंद्र यादव, सचिन, बब्बू, प्रिंस शुक्ला, पवन मिश्रा, निलेश राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें