फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर बार के वीरेंद्र अध्यक्ष, ज्ञानप्रकाश मंत्री चयनित

Sat, 21 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वीरेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष और ज्ञानप्रकाश तिवारी महामंत्री चुन लिए गए। वीरेंद्र को 241 मत और इनके समकक्ष उम्मीदवार वशिष्ठ पाठक को 118 मत प्राप्त हुए। पर महामंत्री पद के लिए ध्रुव नारायन तिवारी के पर्चा वापस ले लेने के कारण ज्ञानप्रकाश निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में लिए राजेंद्र चतुर्वेदी के पर्चा वापस ले लेने के कारण जयप्रकाश शाही का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। दुर्गेश कुमार सिंह और ओमप्रकाश द्विवेदी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ सदस्य के रूप में रामाश्रय श्रीवास्तव, बच्चानाथ तिवारी, केदार राय और ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव चुने गए। कनिष्ठ सदस्य के लिए अमरनाथ, उपेंद्र पांडेय, सत्येंद्र दुबे चुने गए। गहमा गहमी के माहौल में हुए चुनाव के बाद वर्तमान अध्यक्ष चंद्रेश्वर गोविंद राव, अवधेश पांडेय, राकेश सिंह, राकेश तिवारी, रविंद्र मणि, अरविंद पाठक, जयश्री सिंह आदि वकीलोें ने निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके हित में काम करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें