फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के लोग आमने-सामने, आठ घायल

Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थानाक्षेत्र के कुस्महां टोला रगड़गंज में बाइक की ठोकर लगने के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनाें तरफ से पथराव हुआ इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम जत्तन अपने दरवाजे के सामने खड़े थे। उसी समय उनके सामने रहने वाले तबारक अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि बाइक की ठोकर जत्तन को लग गई। इस बात को लेकर दोनों लोगों में कहासूनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों लोग गुत्थम गुत्था हो गए। तब तक दोनो पक्षों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लर्गी। इंट पत्थर चलाए जाने की बात भी कही जा रही है। मौके पर बीच-बचाव करने पहुंच गांव के अरविंद तिवारी को भी चोंटे आईं। इस घटना मे जत्तन 29 वर्ष, उनकी मां बुद्धि देवी 50 वर्ष, भाई छोटे और जत्तन की पत्नी पिंकी भी घायल हो गईं। जबकि दूसरे तरफ से तबारक, शाहजहां और बिलारी देवी के घायल होने की बात कही जा रही है। घायलों में जत्तन, उनकी मां बुद्धि देवी और छोटे का इलाज रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का कोई भी अस्पताल नहीं पहुंच सका था। इस संबंध में रामकोला के प्रभारी एसओ अनिल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ममाले की जानकारी नहीं है, पता करवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें