फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कॉउट गाइड पुरस्कृत

Thu, 19 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर के लीलावती देवी मिनी स्टेडियम में चल रही भारत स्काउट गाइड की मंडलीय रैली का बुधवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर कैडेटों ने आकर्षक परेड निकाली और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

छात्रों के टेंट पीचिंग को भी खूब सराहना मिली। जेपी इंटर कॉलेज के छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीमों को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान किए गया। नगर बेसिक वर्ग में हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना को मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ। झांकी प्रर्दशन में भी कुशीनगर टीम की बुद्ध की शांति और अहिंसा का संदेश देती झांकी को प्रथम स्थान मिला। अन्य जिलों की टीमों ने पर्यावरण रक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, ग्लोबल वार्मिंग, दहेज हत्या आदि की थीम पर बनी झांकियों को भी सराहना मिली। प्रदर्शन में पीछे रही टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तीन दिनों के शिविर के दौरान छात्रों को टेंट पीचिंग, फर्स्ट एड, गांठ बंधन, ध्वज आरोहण, ध्वज गीत, सलामी आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। रैली में देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर जिलों की सभी कक्षा वर्ग की उत्कृष्ट टीमों ने हिस्सा लिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कैडेटों से स्कॉउट की सीख जीवन में उतारकर समाज और देश की सेवा करने का प्रण लेने अपील की। मुख्यायुक्त शैलेंद्रदत्त शुक्ल, संयोजक डॉ. रीतेश चौधरी ने आगुंतकों का स्वागत करते कार्यक्रम का वृत प्रस्तुत किया। प्रदेश सदस्य अनिरुद्ध शुक्ल, डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, गिरजा देवी आदि ने स्कॉउट के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर स्कॉउट राम प्रसाद, डॉ. गिरिजेश पांडेय, गाइड उषा श्रीवास्तव, उषा सिंह, सुनीता आदि ने कैडेटों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें