पडरौना। राष्ट्रपति की संस्तुति पर आरके सिंह को जिले में भारत सरकार का शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया है। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर नियुक्ति की सूचना सभी संबंधितों को भेजी है। जिले में पहली बार किसी को भारत सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता बनाया गया है। इस पर अधिवक्ताआें ने खुशी का इजहार किया है।
आरके सिंह के 30 वर्षों के अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पूर्व डीजीसी क्रि मिनल आरके शाही, पूर्व डीजीसी रेवेन्यू सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि इनकी नियुक्ति से न्यायिक क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिविल बार एसोशिएशन के अध्यक्ष महंत गोपाल दास, तहसील बार एसोशिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता केके सिंह, वाचस्पति पांडेय, पंचानन मिश्र, विजय कुमार, पीके मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, वीरेंद्र बहादुर लाल श्रीवास्तव, जगदंबा सिंह के साथ ही तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, खड्डा के विधायक विजय कुमार दुबे, कांग्रेस के जेपी राय, मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।