फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धों ने कठिन चीवर दान किया

Mon, 18 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर रविवार को कार्यक्रमों की धूम रही। सूर्योदय के साथ ही नदियों में स्नान के लिए लोग उमड़ पड़े। स्नान पश्चात लोगों ने दान-दक्षिणा प्रदान कर मोक्ष की कामना की। दूसरी ओर कुशीनगर के बौद्ध बिहारों में भी कार्यक्रम हुए। सुबह से ही महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजन का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का बौद्धों में विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज ही के दिन गौतम बुद्ध ने पहले धर्मचक्र प्रवर्तन उपदेश का समापन किया था। बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र के अनुसार देवलोक में अपनी माता को उपदेश देने के बाद संकिसा में बुद्ध आज ही के दिन अवतरित हुए थे। बौद्ध धर्म गुरु भदंत ज्ञानेश्वर की अगुवाई में बौद्ध अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली और पूरे कुशीनगर का भ्रमण किया। म्यांमार बौद्ध बिहार में हुए कठिन चीवर दान कार्यक्रम में दूर-दूर से आए बौद्ध अनुयायियों ने हिस्सा लिया। भदंत ने बौद्ध अनुयायियों को दीक्षा दी। मैत्री पाठ हुआ। मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते आनंद ने बौद्ध धर्म को संपूर्ण मानवता के हित का पर्याय बताया। कार्यक्रम में चंदा पुजी, भंते आलोक, भंते सूर्या, सोमपोंग, सोंगक्रा, भंते नगीना, भंत नंदजतन आदि सक्रिय रहे। दूसरी ओर क्षेत्र के हेतिमपुर के छोटी गंडक नदी, कुलकुला स्थान के त्रिमुहानी घाट, कुशीनगर के बुद्धाघाट आदि स्थानों पर लोगों ने स्नान, ध्यान, पूजन और दान कर पुण्य अर्जित कर मोक्ष की कामना की। विशेषकर महिलाएं काफी संख्या में आईं। स्नान घाटों पर मेले भी लगे। मेले में काफी संख्या में दुकानें लगीं। हेतिमपुर घाट पर श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की देखरेख और उन्हें सुविधा मुहैया कराने का काम किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दुबे, जिलाध्यक्ष सुमंत सिंह, सचिन, अनूप, विनोद, आदि कार्यकर्ताओं ने वृद्ध श्रद्धालुओं के स्नान, ध्यान में सहायता की। भीड़ के चलते हेतिमपुर में फोरलेन पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। रामजानकी मठ के पुजारी देवनारायणशरण दास ने बताया कि कार्तिंक पूर्णिमा स्नान का हिंदू समाज में बहुत महत्व है। दान-पुण्य की बात छोड़ भी दें तो घाटों पर लोगों के एक साथ नहाने से समरसता का भाव आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें