फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पति को पत्नी ने सरेराह पीटा

Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही। दूसरी महिला के साथ शादी करने की तैयारी कर रहे एक पति की पिटाई उसकी पत्नी ने सरे राह कर दी। यह घटना नगर पंचायत कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर को हुई। पति को पीटने के बाद पत्नी उसकी कमीज पकड़ कर उसे पुलिस के पास ले गई।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जनपद के ठकरहा थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव के रहने वाले एक युवक ने तकरीबन 10 साल पहले तरयां सुजान थाना के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ शादी की थी। उसके बाद उस महिला को दो बेटियां और दो बेटे पैदा हुए। महिला का आरोप है कि उसके पति का पिछले साल से गोरखपुर की रहने वाली किसी दूसरी युवती से चक्कर हो गया। उसके बाद पति ने अपने घर खर्चा देना भी बंद कर दिया। किसी तरह मजदूरी कर वह महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश कर रही है। बृहस्पतिवार को महिला किसी काम से सेवरही कस्बे में आई हुई थी। इसी बीच उसकी अचानक मुलाकात अपने पति से हो गई। उसे देखने के बाद उसका गुस्सा बढ़ गया। उसने सैंडिल निकालकर पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला को पति को पीटता देख वहां भीड़ लग गई। लोगों ने महिला को जब समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं मानी। उसने लोगों से अपने पति की करतूत बताई। उसके बाद आस-पास के लोगों की सहानुभूति महिला के साथ हो गई। महिला ने पति को पीटते हुए उसकी कमीज पकड़कर खींच कर पुलिस चौकी ले गई। चौकी इंचार्ज ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक पति ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। पूरे दिन कस्बे में पत्नी के कारनामे की चर्चा लोग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें