पडरौना। इंसेफेलाइिटस से जिले में हो रही मासूमों की मौत पर अंकुश के लिए बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाया गया। डीएम के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचने का उपाय बताया गया।
पडरौना के ज्ञानोदय विद्यालय, सिस्टर निवेदिता, सरस्वती शिशु मंदिर, चिल्ड्रेन एकेडमी, अंजुमन गर्ल्स पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अंजुमन इस्लामिया, फैजुल उलूम, इकरा चिल्ड्रेन एकेडमी, तपेश्वरी देवी प्राथमिक विद्यालय, आरती देवी प्राथमिक विद्यालय, स्योबाई इंटर कालेज, हनुमान इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और मदर केयर स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं नगर के जूनियर हाईस्कूल में एकत्र हुए। यहां से हाथों में तख्तियां और बैनर लिए पूरे नगर का भ्रमण किया। बैनर और तख्तियों पर बीमारी का लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, गर्दन में अकड़न, उल्टी आना, व्यवहार में अचानक परिवर्तन, बेहोशी आदि लिखा हुआ था। स्कूली छात्र नारे लगाते हुए चल रहे थे कि मस्तिष्क ज्वर बड़ा दुखदायी, दूर करो मिलकर सब भाई..।
यह रैली जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर कोतवाली रोड, मेन बाजार रोड, साहबगंज, धर्मशाला रोड, नौका टोला, सुभाष चौक, छावनी आदि मुहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान एडीएम, सीएमओ, बीएसए, बीईओ, तारकेश्वर शुक्ल, सुनील कुमार, संजीव, मेहरुद्दीन, जितेंद्र सिंह, अनुप सिंह, नसीरुद्दीन अंसारी, विंदा देवी, मदनपाल सिंह, संतोष, अतीश राय, विजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, मंजू देवी, रेहाना खातून, श्रीकृष्ण मिश्र, कमला देवी, अब्दुल वासे, तृप्ता रानी, सतीश लाल, अंजुम सिद्दीकी, सुमन जायसवाल, रीना श्रीवास्तव, हिमांशु, ममता पांडेय, मनीष, मोहम्मद आरिफ समेत ढेर सारे शिक्षक भी मौजूद थे।
0000
वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई
पडरौना। जागरूकता रैली के बाद नगर के हनुमान इंटर कालेज में वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी हुई, जिसमें इंसेफेलाइटिस के कारण और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।
0000
सिधुआं एनपीआरसी से भी निकली रैली
पडरौना। बुधवार को न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सिधुआं बांगर से भी जागरूकता रैली निकाली गई। न्याय पंचायत समंवयक चंद्रकाश मिश्र के नेतृत्व में निकली इस रैली में ढेर सारे बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान परशुराम तिवारी, नित्यानंद चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह, होसिला प्रसाद, सतीश सिंह, रामनरेश सिंह, चंद्रभूषण चौबे, बलिराम गुप्ता, पंकज तिवारी, प्रिया गोविंद राव, माधुरी देवी, विमला देवी, सुधीर सिंह समेत शिक्षक, शिक्षा मित्र आदि मौजूद थे।
00000
जागरूकता से बीमारी से बचना संभव
पडरौना। बलूचहां न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय रवींद्रनगर से भी एक जागरूकता रैली निकाली गई। दिन के साढ़े दस बजे से निकली यह जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय, विकास भवन, कलेक्ट्रेट होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई। बच्चे इंसेफेलाइटिस से बचाव संबंधी नारे लगा रहे थे। इस रैली में प्रधानाचार्य हरिंद्र किशोर तिवारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, रेनूबाला सिंह, प्रियंका राय, शालिनी त्रिपाठी, नीलम सिंह, सुनीता मिश्रा, सुनीता सिंह, आशा गुप्ता, नुसरत आरा, अविनाश मिश्र, अमित मिश्रा, जयप्रकाश दीक्षित, मुहम्मद आलम आदि मौजूद थे।