फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने अवैध कब्जा हटाया

Thu, 14 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। बुधवार को नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव विशुनपुरा के गांव वाले अपने ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा किए जाने के विरोध में मौके पर पहुंच गए। ग्र्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे को हटा दिए और मिट्टी भरकर बनाए गए रास्ते की मिट्टी को भी खोदकर हटा दिए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर गांव के लोग शंात हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौरंगिया-घुघुली मार्ग पर कोटवां विद्युत उपकेंद्र के पास रामपुर खुर्द गांव के एक व्यक्ति मकान बनाकर रहते हैं। उन्होंने अपने घर आने जाने के लिए सड़क की जमीन के साथ-साथ कुछ अन्य जमीनों पर मिट्टी पाटकर रास्ता बना लिया था। विशुनपुरा गांव के गांव वालों का आरोप है कि मकान तक जाने के लिए रास्ता तथा अन्य जमीनाें पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इसके लिए उन लोगों ने तहसील दिवस पर शिकायत की थी, लेकिन हल्का लेखपाल पैमाइश नहीं कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि मकान बनाकर रहने वाले व्यक्ति अन्य जमीनों पर पुआल और पत्तियों की ढेर आदि रखकर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी कब्जे की जमीन को विशुनपुरा के गांव वाले बुधवार को प्रधान की मौजूदगी में खाली करा दिए। बगल में रखे गए पत्ती आदि को भी जला दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें