फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 31 झोपड़ियां जलीं

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार को जिले में कई जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें 31 झोपड़ियां और सामान जल गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाने के लीलाधर छपरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बारह बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। राजेश के घर मेहमान आए थे। उनके लिए पकौड़ी तली जा रही थी। तभी चूल्हे से निलकी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते महातम, कैलाश, आलम, नाजिर, चंडी, जोगेंद्र, राकेश, सुरेंद्र, पतरू, जितेंद्र, छोटू, गोपाल, शोभा, इफ्तेखार, सुभाष, अशोक, जगरन्नाथ, सैयद, सुनील, विजयी, संदीप, किशोर, मुकेश, जग्गा, दिलीप, ढुनमुन, फेकू आदि के घर जल गए। कई लोगों के घरों में रखी नकदी और सामान भी राख हो गए। एक वाहन का पहिया फटने से आग और फैल गई। महातम की पड़िया झुलस गई। गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के गांवों के लोग भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग से इतना धुआं उठा था कि गांव के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी पर एक घंटे तक आवागमन बंद रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझ जाने के बाद अग्निशमन दल के लोग पहुंचे। उसके बाद राजस्व विभाग के लोग और थाने से पुलिस के जवान पहुंचे।
सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के हरखौली टोला में बृहस्पतिवार दोपहर चूल्हे से आग लग गई। इसमें दो झोपड़ियां राख हो गईं। दोपहर बारह बजे विंध्याचल यादव और पारस यादव की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। अगले महीने पारस यादव के लड़के की शादी है। शादी के लिए रखे गए सामान भी जल गए। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहा गांव में ढिबरी की लौ से आग लगने से रामदेव चौरसिया का कच्चा मकान जल गया। सामान और अनाज भी बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें