फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम के पीछे खेत में लगी आग

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज(कुशीनगर)। विशुनपुरा गांव स्थित एक गैस एजेंसी के पीछे एक गन्ने के खेत में शुक्रवार की दोपहर में आग लग गई। गोदाम के नजदीक आग लगने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज बाजार से सटे स्थित विशुनपुरा गांव में एक गैस एजेंसी का गोदाम है। गोदाम के पीछे स्थित रामअशीष के गन्ने के खेत में शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे आग लग गई। धुंआ और लपट देख लोगों के होश उड़ गए। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करने लगे। डर था कि कहीं आग बढ़कर गोदाम तक पहुंच गई तो बड़ी अनहोनी हो जाएगी। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद गांववालों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझने से लोगों ने राहत की सांस ली। आगलगी की इस घटना में करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें